कब्ज और अपच क्या है?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 12:27

कब्ज की परेशानी होने पर आपको मल त्याग करने में काफी परेशानी होती है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति का मल ड्राई और सख्त होता है। साथ ही मल त्यागने में काफी तेज दर्द और जोर लगाना पड़ता है। इसके अलावा पेट में दर्द, ऐंठन, पेट फूला हुआ, मिचली जैसी परेशानी महसूस होती है। वहीं, कुछ स्थितियों में मल से खून भी आने लगता है।

वहीं, अपच की बात कि जाए, तो अपच से ग्रसित व्यक्ति को थोड़ा खाने पर भी पेट भरा जाना, बेचैनी जैसा महसूस होना, खट्टी डकारें, मतली, पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन जैसा महसूस होता है।

कब्ज के क्या कारण होते हैं-

कब्ज के कई कारण होते हैं। इन कारणों में खाने में सही मात्रा में फाइबर न लेना प्रमुख है। इसके अलावा आपकी जीलनशैली, मेडिकल स्थिति और प्रेग्नेंसी भी हो सकती है। आइए जानते हैं लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज होने के कारण-

भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल न करने की वजह से कब्ज की परेशानी हो सकती है।
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने के कारण डिहाइड्रेशन की वजह से भी कब्ज की शिकायत हो सकती है।
स्थिर जीलनशैली के कारण भी कब्ज हो सकता है।
नियमित दिनचर्या में बदलाव, जैसे यात्रा करना, खाना अलग-अलग समय पर करना, खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर जाना इत्यादि की वजह से कब्ज की शिकायत हो सकती है।
काफी ज्यादा दूध और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना।
स्ट्रेस में रहना, इत्यादि

अपच किन कारणों से होता है-

खाने के बाद असहज महसूस करना या फिर पेट भरा-भरा महसूस करना अपच के लक्षण हो सकते हैं। इस समस्या से ग्रसित होने का कारण भी आपकी खराब लाइफस्टाइल हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

मसालेदार खाना खाना, खट्टे फलों का अधिक सेवन करना, चाय कॉफी का सेवन काफी ज्यादा करना जैसे खाने की अदतों के कारण अपच की परेशानी हो सकती है।
अधिक वजन होने के कारण भी आपके अपच की समस्या बनी रहती है।
धूम्रपान और एल्कोहल का अधिक सेवन करने की वजह से अपच की समस्या हो सकती है।
तनाव और चिंता से ग्रसित व्यक्ति के कारण भी अपच की परेशानी होने की संभावना अधिक रहती है।
प्रेग्नेंसी के कारण भी महिलाओं को अपच की समस्या हो सकती है।
बिना वजह दवाओं का सेवन करने के कारण अपच की शिकायत देखने को मिल सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info